scorecardresearch
 

Silver Price Crash: खुलते ही ₹6000 चांदी सस्ती, हाई से अब 1.97 लाख कम दाम, सोना धड़ाम

Silver Price Crash From High: चांदी अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. गुरुवार को 1 किलो चांदी का भाव अचानक 6000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया. वहीं सोने की कीमत में भी गिरावट आई है.

Advertisement
X
गुरुवार को खुलते ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट. (Photo: Reuters)
गुरुवार को खुलते ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है. गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का भाव खुलने के साथ ही 6000 रुपये कम हो गया और इस ताजा गिरावट के बाद अब अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से ये कीमती धातु 1.97 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. इसके अलावा सोने की कीमत में भी गिरावट आई है और ये अब हाई से 51,000 रुपये सस्ता हो चुका है.

चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट
एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीते कारोबारी दिन 1 Kg Silver Price 2,48,364 रुपये पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही ये गिरकर 2,42,220 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से चांदी एक झटके में 6,144 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. 

सोना भी खुलते ही फिसला 
चांदी के साथ ही कीमती पीली धातु सोना भी गुरुवार को सस्ता (Gold Cheaper) हुआ है. एससीएक्स पर 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना अपने पिछले बंद 1,52,657 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में फिसलकर 1,51,719 रुपये पर आ गया. यानी 10 Gram 24 Karat Gold Rate  938 रुपये कम हो गया. 

हाई से अब इतने सस्ते सोना-चांदी 
गुरुवार को कीमती धातुओं के भाव में आई गिरावट को जोड़कर देखें, तो अब सोना-चांदी अपने हाई लेवल से काफी सस्ते मिल रहे हैं. एमसीएक्स सिल्वर प्राइस का जनवरी का लाइफ टाइम हाई लेवल 4,39,337 रुपये प्रति किलो है और ताजा गिरावट के बाद अब 1 किलो चांदी का वायदा भाव 1,97,117 रुपये तक कम हो गया है. 

Advertisement

Gold Rate का लाइफ टाइम हाई देखें, तो जनवरी महीने में ही सोने ने भी एमसीएक्स पर पहली बार 2 लाख रुपये का स्तर पार किया था और सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. इस हाई लेवल से तुलना करें, तो सोना अब 51,265 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. 

घरेलू मार्केट में क्या है भाव? 
एमसीएक्स के अलावा अलग घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं के भाव पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट्स के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट बुधवार शाम को 1,52,116 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं चांदी की कीमत 2,48,682 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी. 

यहां बता दें कि आईबीजेए द्वारा अपडेट किए गए Gold-Silver Rate देशभर में एक समान होते हैं, लेकिन जब आप सर्राफा दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो इस पर लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी चुकाना होता है और इससे कीमत में इजाफा हो जाता है. विभिन्न राज्यों और शहरों में Gold-Silver Making Charge  अलग-अलग हो सकता है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement