scorecardresearch
 

रसोई गैस को लेकर आ गई अच्छी खबर, Plan- B पर देश में तेजी से चल रहा है काम

PNG Apply Process: देश में फिलहाल हर दिन करीब 8 से 10 हजार नए कनेक्शन दे रही है, जिसे बढ़ाकर 20 हजार तक करने का प्लान है. भारत सरकार का लक्ष्य 2034 तक देश में पीएनजी कनेक्शनों की संख्या को बढ़ाकर 12.6 करोड़ तक ले जाने का है. 

Advertisement
X
PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी. (Photo: ITG)
PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी. (Photo: ITG)

देश में रसोई गैस की किल्लत के बीच धड़ाधड़ लोग PNG के कनेक्शन ले रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो महीनों में PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 से अब तक 5.01 लाख से अधिक नए PNG कनेक्शन एक्टिव किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 5.68 लाख नए कंजूमर ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

दरअसल, यह तेजी मुख्य रूप से मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण देखने को मिल रहा है. देश के कुछ हिस्सों में एलपीजी (LPG) की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं. जिसके बाद लोग PNG कनेक्शन तेजी से लगवा रहे हैं. यही नहीं, सरकार अब घरों और उद्योगों को पीएनजी कनेक्शन में शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि यह अधिक सुविधाजनक और स्थिर आपूर्ति वाला विकल्प है. 

PNG कनेक्शन में भारी इजाफा 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार प्राथमिकता पर है. 19 अप्रैल 2026 तक लगभग 39,400 उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर पीएनजी को अपनाया है. सरकार ने सिटी गैस वितरण (CGD) कंपनियों जैसे IGL और MGL को निर्देश दिया है कि वे व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शनों की प्रक्रिया को तेज करें. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने तो अगले 90 दिनों में 4.85 लाख नए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है. 

Advertisement

सरकार फिलहाल हर दिन करीब 8 से 10 हजार नए कनेक्शन दे रही है, जिसे बढ़ाकर 20 हजार तक करने का प्लान है. भारत सरकार का लक्ष्य 2034 तक देश में पीएनजी कनेक्शनों की संख्या को बढ़ाकर 12.6 करोड़ तक ले जाने का है. 

PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले अपने शहर में PNG डिस्ट्रीब्यटर का पता लगाएं. जैसे कि दिल्ली NCR में IGL, मुंबई में MGL और गुजरात में गुजरात गैस मुख्य ऑपरेटर हैं. फिर इन कंपनियों की वेबसाइट पर अपना पिन कोड डालकर चेक करें कि आपके इलाके में पाइपलाइन बिछी है या नहीं. 

आवेदन प्रक्रिया 
आप ऑनलाइन या ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पहचान पत्र, पते का प्रमाण और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज की आवश्यकता होती है. आपको एक रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा, जो आमतौर पर 5,000 से 10,000 रुपये के बीच होता है. 

आवेदन के बाद तकनीकी टीम साइट का निरीक्षण करती है और 7 से 15 दिनों के भीतर मीटर और पाइपलाइन बिछाकर सप्लाई शुरू कर दी जाती है. पीएनजी न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह सिलेंडर खत्म होने की चिंता से भी मुक्ति दिलाती है. सरकार का लक्ष्य घरेलू ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए देश को गैस-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना है. 

Advertisement

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल घरेलू पीएनजी (DPNG) कनेक्शनों की संख्या लगभग 1.65 करोड़ तक पहुंच गई है. जबकि कमर्शियल कनेक्शन की संख्या करीब 48,191 हैं, वहीं औद्योगिक कनेक्शन की संख्या करीब 21,464 हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement