scorecardresearch
 

23 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

डेरिवेटिव खंड में मासिक निपटान से पहले गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 23 अंक की गिरावट के साथ खुला. कमजोर एशियाई रुख से भी बाजार प्रभावित हुआ.

Advertisement
X

डेरिवेटिव खंड में मासिक निपटान से पहले गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 23 अंक की गिरावट के साथ खुला. कमजोर एशियाई रुख से भी बाजार प्रभावित हुआ.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 22.72 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,982.28 अंक पर आ गया. तेल एवं गैस, पूंजीगत सामान तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था. बुधवार को सेंसेक्स में 14.10 अंक की बढ़त रही थी.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.30 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 6,051.45 अंक पर आ गया.

Advertisement
Advertisement