scorecardresearch
 

सैमसंग-पैनासोनिक ने बढ़ाई TV सेट की कीमतें, जानें कितने बढ़े दाम

वित्त मंत्री अरुण जेटली की तरफ से बजट में एलईडी टेलीविजन पैनल और टीवी सेट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का असर दिखने लगा है. सैमसंग और पानासोनिक जैसी कंपनियों ने टेलिविजन सेट का दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

वित्त मंत्री अरुण जेटली की तरफ से बजट में एलईडी टेलीविजन पैनल और टीवी सेट्स  (completely built unit) पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का असर दिखने लगा है. सैमसंग और पैनासोनिक जैसी कंपनियों ने टेलीविजन सेट का दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है. सैमसंग और पैनासोनिक ने टीवी की कीमतों में 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है.

इस बढ़ोतरी के बाद इन की कीमतो में 300 से लेकर 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है. यह कीमतें टीवी के स्क्रीन आकार के आधार पर कम ज्यादा होंगी. सैमसंग और पैनासोनिक के अलावा बीपीएल, सान्यो और कोडक कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई हैं. ये कंपनियां भी ज्यादातर टीवी सेट बनाती हैं.

कोडक ने अपने आयातित उत्पादों की कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. वहीं, बीपीएल भी इसकी तैयारी कर रही है और वह 5 से 6 फीसदी तक कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है.

Advertisement

दरअसल आयात होने वाले सामान पर बढ़ा दी गई है. कंपनियों ने भले ही कीमतें बढ़ा दी हैं, लेकिन उन्हें यह डर सता रहा है कि इसका असर टेलीविजन सेट की डिमांड पर पड़ सकता है. इसकी वजह से उनकी बिक्री कम होने की आशंका बढ़ गई है.

सैमसंग ने जहां की कीमतों में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है. हालांकि उसने उन टीवी सेट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जो जल्द ही मार्केट से बाहर होने वाले हैं.

Advertisement
Advertisement