scorecardresearch
 

ईरान-इजरायल युद्ध का असर, थम गई मुंबई में लग्जरी घरों की बुकिंग

मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में सन्नाटा है, खासतौर पर लग्जरी घरों के खरीदार अभी बाजार से दूरी बना रहे हैें और इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम हो जाए.

Advertisement
X
रियल एस्टेट में निवेश से बच रहे हैं खरीदार (Photo-ITG)
रियल एस्टेट में निवेश से बच रहे हैं खरीदार (Photo-ITG)

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण मुंबई के रियल एस्टेट बाजार की रौनक थोड़ी कम हुई है. पिछले 10 दिनों से कुछ घर खरीदार 'देखो और इंतजार करो' (wait-and-watch) वाली नीति अपना रहे हैं.

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनिश्चितता के इस माहौल में कुछ खरीदारों ने फिलहाल बुकिंग रोक दी है और सौदों को पूरा करने में देरी कर रहे हैं. हालांकि, बाजार में काम पूरी तरह बंद नहीं हुआ है. जानकारों के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा असर 10 करोड़ रुपये से ऊपर वाले लग्जरी फ्लैट्स के बाजार पर देखा जा रहा है.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में लग्जरी सेगमेंट के कुछ खरीदार फिलहाल घर खरीदने का फैसला टाल रहे हैं. वे दुनिया के बिगड़ते हालातों पर और स्पष्टता चाहते हैं. खरीदार अब ज्यादा सावधान हो गए हैं. लोग बुकिंग करने से पहले यह देखना चाहेंगे कि युद्ध आगे क्या मोड़ लेता है, उदाहरण के तौर पर, अगर अभी 10 ग्राहक हैं, तो उनमें से 4 से 5 वेट एंड वॉच वाली स्थिति में हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: युद्ध की आग में दुबई का रियल एस्टेट मार्केट, अरबों डॉलर के निवेश पर बड़ा खतरा

लग्जरी घरों की खरीदारी पर असर

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुंबई में 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के फ्लैट खरीदने वाले लोग शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, तेल की बढ़ती कीमतों, अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये की वजह से ठिठक गए हैं.कई खरीदारों को इन अनिश्चितताओं के बीच अपनी नौकरी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सता रही है.

यही हाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई के रियल एस्टेट मार्केट का भी है, जहां निवेशकों ने फिलहाल अपने हाथ खींच लिए हैं. दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने वालों में भारतीयों की हिस्सेदारी करीब 10% है, इसलिए वहां के बाजार में भी भारी अनिश्चितता देखी जा रही है.

जानकारों का मानना है कि अगर खाड़ी देशों में तनाव और बढ़ा, तो दुबई में लगने वाला निवेश भारत की ओर रुख कर सकता है. हालांकि, अगर अगले 4 से 8 हफ्तों में हालात संभलते हैं, तो रुके हुए सौदे दोबारा शुरू हो सकते हैं, लेकिन तब तक वैश्विक बाजार में 'डर और सावधानी' का माहौल बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव का दुबई रियल एस्टेट पर साया, गिर सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement