scorecardresearch
 
Advertisement
बिजनेस

Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते

Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 1/13
फ्लिपकार्ट पर महासेल यानी 'द बिग बिलियन डे' में अब एक हफ्ते का वक्त बचा है. Flipkart पर बिग बिलियन डे का आयोजन 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक किया जाएगा. कंपनी को उम्मीद है कि इस बार भी लोग जमकर खरीदारी करेंगे और पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.

Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 2/13
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को लुभाने के लिए अभी से कुछ चीजों के दामों का खुलासा करने लगा है, ताकि सेल के दौरान ग्राहक भारी छूट का फायदा उठा सकें. खासकर कंपनी ने कुछ मोबाइल फोन पर भारी छूट का ऐलान अभी से कर दिया है.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 3/13
फ्लिपकार्ट पर 'बिग बिलियन डे' के दौरान वैसे तो तमाम फोन पर डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा. लेकिन इन 5 मोबाइल के दाम पर से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है. एक तरह से इन 5 मोबाइल्स पर सेल के दौरान भारी डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप 10 हजार रुपये से कम बजट का फोन खरीदना चाहते हैं तो सेल के दौरान इसे खरीद सकते हैं.
Advertisement
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 4/13
सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर Honor 9N पर सबसे ज्यादा छूट का फायदा उठा सकते हैं. फिलहाल इस फोन की कीमत 3GB/32GB वर्जन का 13999 रुपये है, लेकिन 11 अक्टूबर को आप इसे फ्लिपकार्ट पर सेल के तहत 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसका 4GB/64GB वर्जन को 11,999 रुपये में खरीद पाएंगे.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 5/13
सेल के दौरान 4GB/64GB वाला Honor 9 Lite 16,999 रुपये की बजाय 11,999 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 3000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. जबकि 3GB/32GB वाला Honor 9 Lite जिसकी कीमत 13,999 रुपये है वो 9,999 रुपये में मिलेगा.

Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 6/13
सेल के दौरान ऑनर 7A मोबाइल जिसकी कीमत 10,999 रुपये है, वो 7,999 रुपये में मिलेगा. भारत में इस फोन के बहुत चाहने वाले हैं.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 7/13
वहीं Honor 7s पर पहली बार 'बिग बिलियन डे' के दौरान डिस्काउंट मिलेगा. इसकी कीमत 8,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान ये महज 6,499 रुपये में मिलेगा.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 8/13
वहीं आप Honor 10 सेल के दौरान 11 अक्टूबर को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 35,999 रुपये है.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 9/13
बता दें, Flipkart का कहना है कि इस बार मोबाइल फोन से लेकर घर के सभी सामानों पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा. इस बार 5 दिन तक सेल चलेगी. फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि इस दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन, टीवी और उपकरण, फैशन, पर्सनल केयर, फर्नीचर और अन्य श्रेणियों में कई तरह के ऑफर की पेशकश की जाएगी.
Advertisement
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 10/13
कंपनी का कहना है कि फैशन, होम फर्नीचर, अप्लायंसेज, खिलौनों, किताबों, ब्यूटी और स्मार्ट डिवाइसेस पर 10 अक्टूबर से सेल की शुरुआत होगी. इसके बाद 11 अक्टूबर से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर सेल लगेगी और 12 से 14 अक्टूबर तक सभी तरह की श्रेणी पर छूट दी जाएगी.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 11/13
यही नहीं, HDFC क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारक को अतिरिक्त 10 फीसदी छूट मिलेगी. यानी जिनके पास HDFC के कार्ड हैं उनके लिए ये सेल बेहद खास है.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 12/13
शोध कंपनी रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने त्योहारी सीजन के दौरान करीब दो करोड़ लोग ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर खरीदारी करेंगे. इस दौरान अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की बिक्री करीब तीन अरब डॉलर की रहेगी.
Flipkart पर 'बिग बिलियन डे' में ये 5 शानदार फोन मिलेंगे सबसे सस्ते
  • 13/13
फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, 'इस साल टीबीबीडी का पांचवां संस्करण है. हम इसे सबसे बड़ा और सबसे बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. अपने विक्रेताओं और ब्रांड के साथ पिछले कुछ माह के दौरान इस बारे में काफी नजदीकी से काम करने के बाद हम अपने ग्राहकों को विविध उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएंगे.'
Advertisement
Advertisement