scorecardresearch
 
Advertisement
बिजनेस

कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला

कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 1/12
भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य कई बैंकों में न्यूनतम राश‍ि रखने की बाध्यता है. एसबीआई समेत कई  बैंकों में आपको 3000 रुपये का मिनिमम एवरेज बैलेंस बनाए रखना पड़ता है, तो कुछ निजी बैंकों में यह लिमिट 10 हजार रुपये तक भी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 2/12
कई लोग यह समझ नहीं पाते हैं कि आख‍िर म‍िन‍िमम बैलेंस अथवा मंथली एवरेज बैलेंस कैसे कैलकुलेट किया जाता है. इसे समझने का एक आसान सा फॉर्मूला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 3/12
पहली चीज तो यह ध्यान रख‍िये कि इसे मिनिमम बैलेंस जरूर कहा जाता है, लेक‍िन यह मंथली एवरेज बैलेंस होता है. इसका मतलब यह है कि आपके खाते में एक महीने के भीतर जो भी रकम रही हो या डिपोजिट हुई हो, उसके आधार पर कैल्कुलेशन किया जाता है और उसका औसत निकाला जाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 4/12
ऐसे समझ‍िए :
उदाहरण के लिए किसी बैंक खाते में 5 हजार रुपये मंथली एवरेज बैलेंस की शर्त है. इसका मतलब यह हुआ कि रोज दिन खत्म होने पर आपके खाते में जमा राश‍ि का औसत 5000 रुपये निकलना चाहिए. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 5/12
ऐसे पूरी करें शर्त :
मिन‍िमम बैलेंस के चार्ज से बचने का पहला सबसे आसान तरीका यह है क‍ि आप अपने बैंक खाते में हमेशा कम से कम मिनिमम बैलेंस की राश‍ि को बनाए रखें. ऊपर दिए गए उदाहरण के मामले में कम से कम 5 हजार रुपये आप हमेशा अपने खाते में रखें. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 6/12
इस तरह बैंक जब महीने के आख‍िर में मंथली एवरेज बैलेंस का कैल्कुलेशन करेगा, तो यह 5 हजार रुपये ही आएगा. हालांकि अगर आप डिपोजिट- विद्ड्रॉ करते रहते हैं, तो आपके लिए फॉर्मूला कुछ इस तरह का काम करेगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 7/12
ऐसे समझें:
मान लीजिए कि 1 जनवरी को आपने अपने खाते में 4 हजार रुपये जमा किए थे.  इसके बाद 10 जनवरी को आप ने इसमें 4 हजार और जमा किए. फिर आपने 21 जनवरी को एक हजार रुपये विद्ड्रॉ किए. 31 तारीख को आपका क्लोजिंग बैलेंस 7 हजार हो जाएगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 8/12
ये है फॉर्मूला:
1 जनवरी से 10 जनवरी के बीच आपके खाते में 4 हजार थे. ऐसे में 4000X9 करेंगे, तो आएगा 36 हजार रुपये. फिर आप ने 10 जनवरी को 4 हजार जमा किए. 10 से 20 जनवरी के बीच आपको कैल्कुलेश होगा 80 हजार रुपये (8000X10).इसके बाद 21 जनवरी को आपने एक हजार रुपये निकाल लिया. ऐसे में 21 से 31 के बीच 10 दिनों के भीतर आपके खाते में 7000X10 = 70000 हजार रुपये का औसत आएगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 9/12
अब इन तीनों रकम को जोड़ दीजिए, तो यह आंकड़ा पहुंच जाएगा 186,000 रुपये पर. इसके बाद मंथली एवरेज बैलेंस निकालने के लिए आपको इस रकम को महीनों के कुल दिनों से भाग देना है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 10/12
186,000/31 = 6000 रुपये आपने जनवरी महीने में औसतम न्यूनतम राश‍ि अपने खाते में रखी है. इस तरह आप ने अपनी न्यूनतम राश‍ि की सीमा से ज्यादा पैसा अपने खाते में रखा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 11/12
याद रख‍िये जब भी आप मंथली एवरेज बैलेंस कैल्कुलेट करते हैं, तो इसमें अवकाश वाले दिन भी गिने जाते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, बस याद रखें ये फॉर्मूला
  • 12/12
एसबीआई, आईसीआईसीआई समेत अन्य कई बैंक अपना मि‍निमम बैलेंस कैल्कुलेट करने की सुविधा देते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इनकी वेबसाइट पर जाना है. जरूरी डिटेल एंटर कर आप आसानी से जान सकते हैं कि आप ने मिनिमम बैलेंस मेंटेंन किया है या नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
Advertisement