scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

सोने और चांद की कीमत में आज (शुक्रवार) गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की तुलना में आज यानी 21 जुलाई , 2023 की सुबह सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं.

Advertisement
X
Gold-Silver Rates Update
Gold-Silver Rates Update

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 21 जुलाई, 2023 को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59610 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 74841 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59863 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  59610 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59372 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54602 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44707 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट)  आज सस्ता होकर 34871 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74841 रुपये की हो गई है.

Advertisement
Gold-Silver Rates Today
Gold-Silver Rates Today

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     59863 59610 253 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      59623 59372 251रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      54835 54602 233 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      44897 44707 190 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      35020 34871 149 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      75768 74841 927 रुपये सस्ती 

 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement