scorecardresearch
 

Gold-Silver की कीमतों में गिरावट, चांदी करीब 3400 रुपये सस्ती, सोने का रेट भी गिरा

Gold Price Today 17 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई है. चांदी का रेट अब 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी अब 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. आइए जानते हैं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) गोल्ड-सिल्वर का रेट क्या है.

Advertisement
X
22 कैरेट सोने का रेट अब फिर 1 लाख 40 हजार से नीचे
22 कैरेट सोने का रेट अब फिर 1 लाख 40 हजार से नीचे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) भारतीय सर्राफा बाजार में फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 17 अप्रैल 2026 को सुबह जारी रेट्स के मुताबिक बीते दिन की तुलना में सोना-चांदी सस्ता हुआ है.

ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 151358 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत भी 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट भी गिरावट के साथ अब 2 लाख 50 हजार रुपये किलो से कम है. ऐसे में बीते दिन शाम की तुलना में चांदी 4 हजार रुपये सस्ती हुई है.

Gold Rate Today 17 April 2026: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 17 अप्रैल 2026 को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 150752 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138644 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी?

Advertisement
  शुद्धता गुरुवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितना सस्ता हुआ
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट)  153106  151358  1748 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट)  152493  150752  1741 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)   140245  138644  1601 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट)  114830  113519  1311 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट)   89567  88544  1023 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999       251292

 247930

 3362 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 16 अप्रैल को था सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  153305
  • शाम का रेट-  153106

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  140427
  • शाम का रेट-  140245

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement