scorecardresearch
 

Share Market Open: Sensex-Nifty की कमजोर शुरुआत, नहीं खत्म हो रहे Auto और Banking स्टॉक्स के बुरे दिन

दुनिया भर के शेयर बाजारों पर रूस-यूक्रेन की लड़ाई का बुरा असर पड़ रहा है. रूसी तेल व गैस पर बैन लगाने की खबर से क्रूड ऑयल 14 साल के हाई लेवल पर पहुंच चुका है. इस बीच इन्वेस्टर्स शेयर मार्केट में बिकवाली कर रहे हैं.

Advertisement
X
शेयर मार्केट पर प्रेशर बरकरार
शेयर मार्केट पर प्रेशर बरकरार
स्टोरी हाइलाइट्स
  • साल भर के निचले स्तर पर यूरोपीय बाजार
  • 20% से ज्यादा टूट चुका है टेक इंडेक्स Nasdaq

Stock Market Update: रूस-यूक्रेन की जंग का फिलहाल कोई हल नजर नहीं आ रहा है. इसके चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में लगातार गिरावट जारी है. यूरोपीय बाजार करीब 1 साल के निचले स्तर पर आ चुके हैं. इन कारणों से घरेलू शेयर बाजार पर भी प्रेशर बना हुआ है. सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी आज भी दबाव में हैं.

घरेलू बाजार ग्लोबल ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. इस कारण पहले से ही यह अनुमान था कि आज भी बाजार गिरावट में ही खुलेंगे. एसजीएक्स निफ्टी 0.21 फीसदी गिरा हुआ था और प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा के नुकसान में था. इससे साफ संकेत मिल रहा था कि बाजार पर आज भी प्रेशर बना रहने वाला है. हालांकि सेशन ओपन होने के बाद बाजार ने चंद मिनटों के कारोबार में अच्छी रिकवरी की. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स 132 अंक गिरकर 52,700 अंक के पास ट्रेड कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 0.20 फीसदी के नुकसान के साथ 15,850 अंक  के नीचे कारोबार कर रहा था.

दुनिया भर के बाजारों में अभी बिकवाली का ट्रेंड हावी है. सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट आई. टेक कंपनियों पर फोकस्ड स्टॉक Nasdaq नवंबर के हाई लेवल से अभी तक 20 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है. इसी तरह डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज जनवरी के हाई लेवल से करीब 11 फीसदी नीचे आ चुका है. यूरोपीय बाजारों को देखें तो ये करीब साल भर के निचले स्तर पर हैं. सोमवार को पैन यूरोपियन इंडेक्स STOXX 600 में करीब 2.5 फीसदी की गिरावट आई. जर्मन इंडेक्स DAX तो 3.7 फीसदी टूट गया. यह जनवरी के रिकॉर्ड हाई की तुलना में अभी 20 फीसदी से ज्यादा नुकसान में चल रहा है.

Advertisement

इससे पहले घरेलू बाजार ने सोमवार को इस सप्ताह की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ की. कच्चे तेल में आए उबाल के बीच सोमवार को सेंसेक्स करीब 1500 अंक टूट गया था. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 1,491.06 अंक (2.74 फीसदी) गिरकर 52,842.75 अंक पर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 382.20 अंक (2.35 फीसदी) के नुकसान के साथ 15,863.15 अंक पर बंद हुआ था. पिछले सप्ताह सेंसेक्स करीब 2000 अंक की गिरावट में रहा था.

 

Advertisement
Advertisement