scorecardresearch
 

रिजल्‍ट में धमाका... खुलते ही रॉकेट बना स्‍टॉक, एक्‍सपर्ट्स ने कहा- खरीदें!

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस शेयर में शानदार तेजी देखी जा रही है, क्‍योंकि इस कंपनी ने चौ‍थी तिमाही के दौरान शानदार नतीजे पेश किए हैं और इस खरीदने की सलाह दी है.

Advertisement
X
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस शेयर. (Photo: AI Generated)
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस शेयर. (Photo: AI Generated)

शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. इस बीच, एक फाइनेंस कंपनी के नतीजे सामने आए, जिसके बाद इसके शेयरों में शानदार तेजी आई. मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में 11.06 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,006 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया. 

यह तेजी तब आई है, जब कंपनी को उम्‍मीद से बेहतर कमाई हुई है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अनुमानों से बेहतर रहा, जिसमें प्रॉफिट आफ्टर टैक्‍स में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह लगभग 660 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो अनुमानों से 14 प्रतिशत ज्‍यादा है. वित्त वर्ष 2026 के लिए, रेवेन्‍यू में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 2,290 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

नेट इनकम कितना हुआ? 
नेट इन्‍टरेस्‍ट इनकम (NII) में सालाना आधार पर करीब 11 फीसदी की तेजी रही और यह करीब 810 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो अनुमानों के करीब है. हालांकि अन्‍य इनकम में सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट रही, जबकि ऑपरेशनल एक्‍सपेंडेचर में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह करीब 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो ब्रोकर के अनुमानों से ज्‍यादा है. 

Advertisement

पीपीओपी में सालाना आधार पर लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अनुमानों के अनुरूप 680 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वित्त वर्ष 2026 में, पीपीओपी सालाना आधार पर लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 2,580 करोड़ रुपये हो गया था. इस तिमाही के दौरान क्रेडिट कॉस्‍ट अनुमान के मुताबिक ही रही, जिसमें लगभग 180 करोड़ रुपये के राइट-बैक हुए, जबकि एमओएफएसएल का अनुमान 49 करोड़ रुपये था.

कितने करोड़ का बांटा गया लोन? 
वित्त मंत्रालय ने बताया कि कुल लोन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में सालाना आधार पर लगभग 15 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो बढ़कर लगभग 8,730 करोड़ रुपये हो गई है. रिटेल लोन में वार्षिक आधार पर 16 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो मार्च 2026 तक 8,690 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. 

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में रिटेल को लोन देने में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह लगभग 9,020 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि कॉर्पोरेट को लोन देने में 340 करोड़ रुपये रहा. खुदरा वितरण में किफायती और उभरते बाजार खंड का योगदान लगभग 47 प्रतिशत रहा. हालांकि, किफायती सेगमेंट में वितरण सालाना आधार पर 3 प्रतिशत घटकर लगभग 1,250 करोड़ रुपये रह गया.

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर 'बॉय' रेटिंग दी है और कहा है कि आगे आने वाले अनुमानों के आधार पर इसका टारगेट सेट किया जाएगा. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement