scorecardresearch
 

Petrol-Diesel Price Today: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 29 दिन में 7.18 रुपये बढ़ी पेट्रोल की कीमत, जानें आज का भाव

Petrol and Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने आज यानी 22 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. आइए जानते हैं क्या आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत.

Advertisement
X
 Petrol and Diesel Prices in India Today 22 June 2021: पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol and Diesel Prices in India Today 22 June 2021: पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol and Diesel Prices Today 22 June 2021: लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. सोमवार को स्थिर रहने के बाद मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है. इसी के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. मंगलवार यानी 22 जून को पेट्रोल का भाव 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया. वहीं, डीजल के रेट में भी 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई. तेल कीमतों में हुए इस इजाफे के बाद दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमतह बढ़कर 97.50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. वहीं, डीजल का भाव भी बढ़कर 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गया.

एक महीने में 7.18 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
चार मई से अब तक तेल की कीमतें तेज रफ्तार से बढ़ी हैं. इन 29 दिनों में पेट्रोल की कीमत 7.18 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई. वहीं इन दिनों में डीजल 7.45 रुपये महंगा हो गया.

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस प्रकार है... 

शहर  पेट्रोल डीजल
दिल्ली   97.50 88.23
मुंबई 103.63 95.72
कोलकाता 97.38 91.08
चेन्नई  98.65 92.83

अन्य प्रमुख शहरों में क्या रहे पट्रोल-डीजल के रेट..
> भोपाल में पेट्रोल 105.72 रुपये और डीजल 96.93 रुपये प्रति लीटर.
> बेंगलुरु में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर.
> रांची में पेट्रोल 93.25 रुपये और डीजल 93.13 रुपये प्रति लीटर.
> पटना में पेट्रोल 99.55 रुपये और डीजल 93.56 रुपये प्रति लीटर.
> चंडीगढ़ में पेट्रोल 93.77 रुपये और डीजल 87.87 रुपये प्रति लीटर.
> लखनऊ में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 88.64 रुपये प्रति लीटर.

Advertisement

सोमवार को क्या थे पेट्रोल-डीजल के रेट?
सोमवार यानी 21 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही थीं. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol) 97.22 रुपये प्रति लीटर पर था और डीजल (Diesel) 87.97 रुपये प्रति लीटर था. इससे पहले रविवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ था.

20 जून (रविवार) को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में उछाल जारी है. तेल कंपनियों ने 20 जून को पेट्रोल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए. जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया तो वहीं, डीजल 88 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गए.

इन शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है.

रोज अपडेट होती है  पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

Advertisement

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

 

Advertisement
Advertisement