scorecardresearch
 

HAL, IRCTC, कोल इंडिया समेत ये 60 शेयर... अगले हफ्ते बांटेंगे डिविडेंड

अगले हफ्ते 60 से ज्‍यादा कंपन‍ियां एक्‍स-डिविडेंड पर ट्रेड होने वाली हैं, जो 16 से लेकर 20 फरवरी तक जारी होंगे. इन कंपन‍ियों में एचएएल से लेकर आईआरसीटीसी और ओएनजीसी शामिल हैं.

Advertisement
X
ये 60 कंपनियों बांटेंगी डिविडेंड. (Photo: Representative/ITG)
ये 60 कंपनियों बांटेंगी डिविडेंड. (Photo: Representative/ITG)

शेयर बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियां डिविडेंड बांटने जा रही हैं. 16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच 60 से अधिक कंपनियों के डिविडेंड जारी होंगे. इस लिस्‍ट में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL), कोल इंडिया, भारत फोर्ज और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC ) जैसी कंपनियां शामिल हैं.

16 फरवरी को कौन-कौन सी कंपनियां देंगी डिविडेंड 
सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के एक्स-डिविडेंड से होगा. यह कंपनी हर शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी. कंपनी ने इसके लिए 16 फरवरी को रिकॉर्ड डेट है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा इस दिन हर शेयर पर 18 रुपये डिविडेंड देगा.

टोरेंट पावर 15 रुपये का डिविडेंड बांटेगी. अन्य प्रमुख कंपनियों में यूनिपार्ट्स इंडिया (7 रुपये), IIFL कैपिटल सर्विसेज (3 रुपये), किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज (3 रुपये) और केवल किरण क्लोथिंग (2 रुपये) शामिल हैं. सैवेन टेक्नोलॉजीज और आरती फार्मालैब्स (1.50 रुपये) का डिविडेंड देंगे. 

17 फरवरी को कौन सी कंपनी देगी डिविडेंड
इस दिन मैजेस्टिक ऑटो हर शेयर पर 35 रुपये, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (3.50 रुपये), आईआरकॉन इंटरनेशनल (1.20 रुपये), इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया (2.50 रुपये), आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (1 रुपये), वाइब्रेंट ग्लोबल कैपिटल (0.65 रुपये), मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज (0.60 रुपये) और हिकल (0.20 रुपये) जैसी कंपनियां डिविडेंड बांटेंगी. 

Advertisement

18 फरवरी को डिविडेंड
इस दिन कोल इंडिया (5.50 रुपये प्रति शेयर),  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) 35 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड देगी. ऑयल इंडिया के शेयर 7 रुपये प्रति शेयर, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) के शेयर अपने अंतरिम लाभांश के लिए पूर्व-लाभांश पर कारोबार करेंगे.

बुधवार को एक्स-डेट होने वाले अन्य शेयरों में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स (29 रुपये), एमएसटीसी (7.60 रुपये), होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स (3.50 रुपये), इंद्रप्रस्थ गैस (3.25 रुपये), गुड लक इंडिया लिमिटेड (3 रुपये), सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड (2.75 रुपये), भारत फोर्ज (2 रुपये), प्रेमको ग्लोबल लिमिटेड (2 रुपये), नैटको फार्मा (1.50 रुपये) और आशियाना हाउसिंग (1 रुपये) शामिल हैं.

20 फरवरी को डिविडेंड देने वाले शेयर
इस दिन अल्केम लैबोरेटरीज हर शेयर पर 43 रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड देगा. बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन और निर्लोन के शेयर क्रमशः 17 रुपये और 15 रुपये प्रति शेयर पर डिविडेंड के साथ कारोबार करेंगे. IRCTC के शेयर 3.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगा. पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PFC) के शेयर 4 रुपये प्रति शेयर के लिए एक्स-डेट होंगे. शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करने वाली अन्य कंपनियों में इंडिया निप्पॉन इलेक्ट्रिकल्स (15.50 रुपये), फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (5.50 रुपये), किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स (2.50 रुपये), इन्फो एज (इंडिया) (2.40 रुपये), एनसीएल इंडस्ट्रीज (1.50 रुपये), एसजेवीएन (1.15 रुपये) और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (1 रुपये) शामिल हैं.

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement