scorecardresearch
 

Gold Price Today: सोने के भाव में उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

ibjarates.com,Sone-Chandi Ke Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की तुलना में आज यानी 02 मई , 2023 की सुबह सोना और चांदी महंगा हुआ है. आइए जानते हैं 10 ग्राम गोल्ड का आज क्या है रेट.

Advertisement
X
Gold-Silver Rates (Representational Image)
Gold-Silver Rates (Representational Image)

Gold-Silver Rates, May 02: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 02 मई, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60220 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 74233 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60168 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  60220 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 59979 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55162 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45165 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 35229 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74233 रुपये की हो गई है.

Gold-Silver Rates Today
Gold-Silver Rates Today

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Advertisement

Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

  शुद्धता शुक्रवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     60168 60220 52 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      59927 59979 52 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      55114 55162 48 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      45126 45165 39 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      35198 35229 31 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      73868 74233 365 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. इसलिए गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं. बता दें कि 1 मई को मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस पर कारोबारी रेट्स जारी नहीं किए गए थे.

 

Advertisement
Advertisement