scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता, जानें आज क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के रेट्स

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की तुलना में आज यानी 23 जून , 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

Advertisement
X
Gold-Silver Rates Update (Representational Image)
Gold-Silver Rates Update (Representational Image)

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 23 जून, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 68  हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58380 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 68194 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58654 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  58380 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58146 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 53476 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 43785 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 34152 रुपये आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 68194 रुपये की हो गई है.

10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितनी दर्ज की गई गिरावट?

Advertisement
  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     58654 58380 324 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      58419 58146 273 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      53727 53476 251 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      43991 43785 206 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      34313 34152 161 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      69009 68194 815 रुपये सस्ती

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Gold-Silver Rates Today

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement