scorecardresearch
 

Gold Price Today: सोना आज इतने रुपये हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Prices Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 61533 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 61430 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ती हुई है.

Advertisement
X
Gold Price Today (File Photo)
Gold Price Today (File Photo)

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 10 मई, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, सोने का भाव 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी की कीमत भी 76 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 61430 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 76351 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 61533 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह (10 मई) 61430 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ती हुई है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम कम होकर 61185 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 56269 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 46072 पर आ गए हैं. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35936 रुपये आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 76351 रुपये की हो गई है.

Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

Advertisement
  शुद्धता मंगलवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     61533 61430 103 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      61287 61185 102 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      56364 56269 95 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      46149 46072 77 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      35996 35936 60 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      76399 76351 48 रुपये सस्ती 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Gold-Silver Price

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement