scorecardresearch
 

महंगे हुए Gold-Silver के दाम! चांदी 15 हजार से ज्यादा उछली, सोने का भाव भी बढ़ा... जानें लेटेस्ट रेट

सोमवार 23 फरवरी 2026 को सोना-चांदी के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है. आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में 15 हजार से अधिक का उछाल आया है. आइए जानते हैं क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट?

Advertisement
X
23 फरवरी को सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल आया है. (Photo: Reuters)
23 फरवरी को सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल आया है. (Photo: Reuters)

23 फरवरी 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार 20 फरवरी को 22 कैरेट सोना ₹142040 प्रति 10 ग्राम था, जो आज ₹145120 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है.

ध्यान दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित दाम शनिवार और रविवार के साथ-साथ केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं.

Gold-Silver Price Today: यहां देखें सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

  शुद्धता शुक्रवार शाम का रेट सोमवार
सुबह का रेट
कितना महंगा या सस्ता?
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 155066 158428 ₹3,362 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 154445 157794 ₹3,349 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 142040 145120 ₹3,080 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 116300 118821 ₹2,521 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 90714 92680 ₹1,966 महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  250314 265550 ₹15,236 महंगी

आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) के दाम में  15 हजार 236 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

शुक्रवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹154438 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹155066 प्रति 10 ग्राम

शुक्रवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹245564 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹250314 प्रति किलो

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement