scorecardresearch
 

सोना-चांदी सस्ता... जानें 18-22-24 कैरेट सोने के रेट में आज कितने रुपये की आई गिरावट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में 18 मार्च 2026 को फिर गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार सुबह के समय चांदी की कीमत घटने के साथ 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो से आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (फाइल फोटो)
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (फाइल फोटो)

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 18 मार्च 2026 को फिर सोना-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है.

ibjarates.com पर जारी ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 155525 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ कीमत अब 2 लाख 50 हजार रुपये किलो है, जो बीते हफ्ते 2 लाख 60 हजार रुपये के पार पहुंच गई थी.

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 18 मार्च 2026 को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 154902 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142461 रुपये प्रति 10 ग्राम है. ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

Advertisement

कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता मंगलवार (17 मार्च) शाम का रेट बुधवार (18 मार्च) सुबह का रेट रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 155668 155525  143 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 155045 154902  143 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  142592 142461   131 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 116751 116644  107 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 91066 90982  84 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      252340

250163

 2177 रुपये सस्ती

बीते दिन 17 मार्च को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 156042
  • शाम का रेट- 155668

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 142934
  • शाम का रेट- 142592

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं.केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement