अब सवाल ये कि जिस कुर्सी पर पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार विराजमान थे आखिर उस कुर्सी पर अब कौन बैठेगा. अगर बीजेपी का मुख्यमंत्री बनता है तो ये बिहार के इतिहास में पहली बार होगा, जब बीजेपी की अगुवाई में बिहार की सत्ता चलेगी. इतना ही नहीं हिंदी बेल्ट में सिर्फ बिहार ही ऐसा राज्य है जहां बीजेपी का अबतक कोई मुख्यमंत्री नहीं बना. बीजेपी की ओर से किन नामों की अटकलें हैं, आइए उसे समझने की कोशिश करते है.