scorecardresearch
 

पटना में दो भाइयों की हत्या, रिसेप्शन पार्टी में बदमाशों ने मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि दोनों भाई एक रिसेप्शन में गए थे. इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई.

Advertisement
X
 पटना में दो भाइयों की हत्या. (Photo: Screengrab)
पटना में दो भाइयों की हत्या. (Photo: Screengrab)

पटना में रविवार देर शाम एक गांव में शादी के रिसेप्शन में दो भाइयों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक 25 से 27 साल के मंजीत कुमार और मनीष कुमार की हत्या पुराने झगड़े में की गई.

यह घटना गोपालपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले शाहपुर गांव में हुई. पटना ईस्ट के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को कॉल आया कि स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे के शादी के रिसेप्शन में कुछ अज्ञात लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: पटना में खुले नाले में गिरने से तीन साल की मासूम की मौत, अचानक गायब हुई थी बच्ची

आरोपी अभी भी हैं फरार

पुलिस ने मौके से तीन इस्तेमाल किए हुए कारतूस बरामद किए हैं और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना: जमीन विवाद में हत्या, रिटायर्ड फौजी पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

कुमार ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या किसी पुराने झगड़े में की गई. प्रॉपर्टी एंगल से जुड़े विवाद की भी जांच की जा रही है. क्योंकि दोनों भाई प्रॉपर्टी का व्यापार करते थे. इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पार्टी चल रही थी और लोग खाने-पीने में व्यस्त थे, तभी अचानक गोलियां चलीं. जिससे भगदड़ मच गई. गोली दो लोगों को लगी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी. वहीं जब तक लोग हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ते, तब तक वे फरार हो चुके थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement