scorecardresearch
 

पटना IGIMS में हो विधायक जी का कोटा! नीतीश सरकार से डिमांड

विधायकों की मांग पर बिहार के हेल्थ मिनिस्टर ने मंगल पांडे ने कहा कि अपस्ताल में बेड खाली रहेगा तो मरीज कोई भी हो, उसका इलाज जरूर होगा.

Advertisement
X
पटना IGIMS (फाइल फोटो)
पटना IGIMS (फाइल फोटो)

बिहार की राजधानी पटना स्थित IGIMS अस्पताल में विधायकों के लिए इलाज का कोटा तय किए जाने मांग शुक्रवार को विधानसभा में उठी. कई विधायकों ने सदन में अपने मरीजों के लिए कोटा लागू करने की मांग की.

इस दौरान विधायकों ने सदन में अपनी मांग जोरदार तरीके से रखी. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के जवाब से उन्हें निराशा ही हाथ लगी. हेल्थ मिनिस्टर ने दो टूक कहा कि अपस्ताल में बेड खाली रहेगा तो मरीज कोई भी हो, उसका इलाज होगा. 

उन्होंने कहा कि विधायकों के आग्रह को प्राथमिकता से देखा जाता है. जल्द ही IGIMS अस्पताल में 2400 बेड बढ़ने वाला है.

'AIIMS में हमारे लिए प्रिवलेज'
विधानसभा में आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि AIIMS में हमारे लिए प्रिवलेज है. क्या IGIMS में भी ये व्यवस्था हो पाएगी?

इस पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा, 'कोई ये बात बोलता तो मानते, लेकिन चंद्रशेखर जी हर महीने पैरवी करते हैं. सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक इनकी पैरवी सुनता हूं. इसके बाद ये क्या बोलते हैं फोन पर... बोल देंगे यहां तो राजद वालों को बुरा लग जाएगा.'

Advertisement

RJD विधायक ने ली चुटकी
इस पर सत्ताधारी दल के विधायक भी बोले कि उन्हें भी प्राथमिकता दी जाए. इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को ईर्ष्या हो रही है.

वहीं, मजकिया लहजे में आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि चंद्रशेखर जी के पास भाभी जी (मंगल पांडे की पत्नी) का नंबर तो नहीं... क्योंकि हमलोगों को सुना नहीं जाता. यह सुनते ही कई विधायक हंस पड़े.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement