scorecardresearch
 

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने गाना गाकर शराबबंदी पर कसा तंज, Video

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने बिहार विधानसभा पोर्टिको में गाना गाकर शराबबंदी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य में हर जगह शराब बिक रही है और पुलिस को इसकी जानकारी है. उन्होंने सख्ती से कानून लागू करने या समीक्षा की मांग की. उनके बयान से शराबबंदी पर सियासी बहस तेज हो गई है.

Advertisement
X
बीजेपी विधायक विनय बिहारी (Photo: Screengrab)
बीजेपी विधायक विनय बिहारी (Photo: Screengrab)

बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है. बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने विधानसभा पोर्टिको में गाने के जरिए शराबबंदी की व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने अपने अंदाज में गाकर कहा कि राज्य में हर जगह शराब बिक रही है, लेकिन कागज पर बंद है.

विनय बिहारी ने कहा कि एसपी से ज्यादा दारोगा कमा रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कोई चौकीदार नहीं है जिसे यह पता न हो कि दारू कहां बन रही है और कहां बिक रही है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा एक सर्किल बना हुआ है. उनके मुताबिक इससे जनता को परेशानी नहीं बल्कि सरकार के राजस्व की हानि हो रही है.

कानून सख्ती से लागू हो या हो समीक्षा की मांग

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर शराबबंदी लागू है तो इसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए. वरना इसकी समीक्षा जरूरी है. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील सिंह के शराब की कथित होम डिलीवरी वाले बयान का भी समर्थन किया.

शराबबंदी पर बयान से फिर तेज हुई सियासी बहस

विनय बिहारी ने कहा कि हजारों लीटर शराब जब्त होने के बावजूद राज्य में इसकी उपलब्धता पर रोक नहीं लग पा रही है. ऐसे में सरकार को पूरी व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए उनका यह बयान बिहार में शराबबंदी को लेकर चल रही सियासी बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement