नई कार खरीदना अपने लिए एक चीज खरीदना नहीं होता है. बल्कि कई लोगों के लिए अपना सपना पूरा करना होता है. ये सिर्फ पेपरवर्क और पेमेंट तक सीमित नहीं होता है. इसका एक जरूरी पहलू पीडीआई भी होता है. पीडीआई यानी प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन, अपने नाम से ही अपने काम के बारे में बता रहा है. ये एक ऐसा कदम होता है, जिसे कार की डिलीवरी लेने से पहले किया जाता है.
पीडीआई में चेक किया जाता है कि आप जिस कार को खरीद रहे हैं वो परफेक्ट कंडीशन में है या नहीं. अगर आपको पीडीआई करने नहीं आती है, तो हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं. सबसे पहले तो समझना होगा कि आपको शुरू कहा से करना है.
पहला कदम होता है कार का एक्सटीरियर चेक करने का. सबसे पहले आपको कार की पेंट फिनिश को चेक करना चाहिए. आप दिन के उजाले में चेक करेंगे, तो कार पर मौजूद स्क्रैच, डेंट या रिपेंट आसानी से नजर आ जाएंगे. इसके अलावा यूनिफॉर्म पैनल गैप्स चेक करने चाहिए. इसके अलावा हेडलाइट्स, टेल लैम्प्स, ओआरवीएम और एलॉय व्हील्स को भी चेक जरूर करें.
यह भी पढ़ें: Hyundai Ioniq 5 : सिंगल चार्ज में 690KM रेंज, कमाल की सेफ्टी! हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च
एक्सटीरियर चेक करने के बाद आपको इंटीरियर की तरफ बढ़ना होगा. कैबिन में आपको अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड और दूसरी जगहों पर कैबिन में डैमेज को जरूर चेक करना चाहिए. इसके अलावा आपको सभी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स को जरूर चेक करना चाहिए.
कार खरीदने से पहले इंफोटेनमेंट सिस्टम, टचस्क्रीन, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग और एसी को भी चेक करना चाहिए. ये भी ध्यान दें कि कार के इंस्ट्रूमेंटल कल्स्टर पर कोई वॉर्निंग साइन ना नजर आ रहा हो.
यह भी पढ़ें: नई कार के लिए हो जाएं तैयार! Honda लेकर आ रहा दमदार सिटी, इस दिन होगी लॉन्च
साथ ही व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर और इंजन नंबर को व्हीकल के डॉक्यूमेंट्स से जरूर मैच करें. इसके अलावा कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट का भी ध्यान रखें. अगर कार ज्यादा पुरानी है, तो आप डीलर्स से कीमत कम करने के लिए कह सकते हैं. इन सभी का ध्यान रखकर आप ना सिर्फ कार की ऑथेंटिसिटी को चेक कर सकते हैं. बल्कि मॉडल नया है ये भी आपको पता चलेगा.
सामान्य रूप से आपको इन सभी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा इंजन बे में ऑयल लीक, लूज वायरिंग या कोई चीज गड़बड़ तो नहीं है, ये चेक करना चाहिए. टायर या व्हीकल्स की कंडीशन को चेक करें. टायर्स की मैन्युफैक्चरिंग डेट को साइडवॉल पर चेक करें. ये भी एक जरूरी पहलू है.
फाइनल डिलीवरी से पहले सभी एक्सेसरीज को चेक कर लें, जो डीलर ने वादा किया था. अगर आप खुद से पीडीआई नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए किसी एजेंसी को हायर कर सकते हैं. कई ऐसी एजेंसियां हैं, जो मामूली खर्च पर आपकी कार की पीडीआई करती हैं.