scorecardresearch
 
Advertisement
पलक शुक्ला

पलक शुक्ला

Sub Editor , TVTN

palak.shukla@aajtak.com

आजतक.इन (AajTak.in) में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहीं पलक शुक्ला डिजिटल मीडिया में काफी समय से काम कर रही हैं. साल 2024 में आजतक के साथ अपनी पारी शुरू करने वाली पलक इस समय लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. अपनी लेखन शैली और विषय चयन के दम पर उन्होंने कम समय में टीम में अपनी पहचान बनाई है. उनका काम केवल एक दायरे तक सीमित नहीं है. वह जितनी आसानी से फैशन की बारीकियों पर लिखती हैं, उतनी ही गहराई से एक शेफ की तरह फूड कंटेंट को भी पाठकों के सामने पेश करती हैं. इसके अलावा, वह डिजिटल माध्यम से पाठकों को देश-दुनिया की ट्रैवलिंग का वर्चुअल अनुभव कराने में भी माहिर हैं. उनकी लिखने की खासियत उनकी आसान भाषा है, जो आसानी से यूजर्स को उनकी स्टोरी से कनेक्ट करने का मौका देती है.

डिजिटल मीडिया में 4 वर्षों का अनुभव रखने वाली पलक ने अपने करियर की शुरुआत 2021 में 'अमर उजाला' से बतौर इंटर्न की थी. वहां 2.5 सालों तक उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरों पर अपनी कलम चलाई. इसके बाद लगभग पांच महीने वो 'न्यूजबाइट्स' से जुड़ी रहीं. उनके आइडियाज और स्टोरी सिलेक्शन का प्रभाव ऐसा है कि उनके लेखों को लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं. वह गूगल ट्रेंड्स के साथ-साथ ऑफ-बीट और अनोखी कहानियों पर काम करना पसंद करती हैं.

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली पलक ने अपनी शुरुआती शिक्षा 'दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल' से पूरी की. इसके बाद उन्होंने 'विद्या यूनिवर्सिटी' (पहले विद्या नॉलेज पार्क) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
लेखन और पत्रकारिता के अलावा, पलक को कविताएं लिखना, संगीत गुनगुनाना, पेंटिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना और नई चीजें सीखना बेहद पसंद है.

READ MORE...

Follow पलक शुक्ला on:

Advertisement
Advertisement