petrol diesel price hike: सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है. महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है. चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी है.