अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और भारत एक व्यापक व्यापार समझौते के काफी करीब पहुंच गए हैं. यह समझौता पहले हुए करारों से अलग होगा और इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है. बातचीत एडवांस स्टेज में है और भारत ने अपने कृषि व डेयरी क्षेत्रों के हितों को सुरक्षित रखा है.