यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध अब और भी गंभीर रूप लेता जा रहा है. हाल ही में यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा और विनाशकारी ड्रोन हमला किया है. जानकारी के अनुसार, यूक्रेन ने रूस पर एक हजार से भी अधिक ड्रोन और पेलिकन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इस हमले का मुख्य निशाना मॉस्को की एक बड़ी तेल रिफाइनरी थी, जहां हमले के बाद भयानक तबाही देखने को मिल रही है.