यूक्रेन ने भारत द्वारा सुझाए गए शांति प्रस्ताव (पीस प्लान) पर अपनी सहमति दे दी है. इस प्रस्ताव के तहत यूक्रेन तुरंत युद्धविराम करने के लिए तैयार हो गया है. विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र (एनर्जी सेक्टर) और ब्लैक सी में हमलों को रोकने के लिए यूक्रेन ने सहमति जताई है. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शांति पहल की सराहना की थी और अब यूक्रेन की ओर से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है.