अमेरिका से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां ओहायो में स्थित ऐतिहासिक स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाया गया है. कुछ असामाजिक और उपद्रवी तत्वों ने मंदिर परिसर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया है. इस हमले में मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है और खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं. घटना के बाद मंदिर परिसर में कांच के टुकड़े और पत्थर बिखरे हुए देखे जा सकते हैं. इस शर्मनाक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई. देखें...