रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर भीषण हमला किया है. कीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया, वहीं सूमी में पैसेंजर ट्रेन पर भी हमला हुआ. दोनों हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के हमले की कड़ी निंदा की, जबकि क्रेमलिन ने दावा किया कि रूस जीत के करीब पहुंच रहा है.