क्या बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर इजरायल के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं? पूरी दुनिया की नजरें इस समय इजरायल पर टिकी हैं. कल इजरायल में बंपर वोटिंग हुई. अब मतगणना हो रही है. 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है, लेकिन जैसा कि अनुमान था न तो नेतन्याहू के गठबंधन को बहुमत मिला है और ना आइजेनकोट गादी के गठबंधन को. इजरायली नेसेट यानी संसद में 120 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 61 का है. नेतन्याहू का गठबंधन जहां 54 सीटों पर है यानी बहुमत से 7 सीटें पीछे है. वहीं विपक्षी आइजेनकोट का गठबंधन 47 सीटों पर है यानी बहुमत से 14 सीटें पीछे है.