पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल शिफ्ट करने और इलाज की इजाजत देने का आदेश जारी किया. तो शाहबाज शरीफ सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कर दी है.