जरा सोचिए... क्या ऐसा हो सकता है कि इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की धरती पर कदम रखें और उन्हें वहीं हथकड़ी लग जाए? बड़ी खबर ये है कि सितंबर में यूएन महासभा की बैठक के लिए बेंजामिन नेतन्याहू को न्यूयॉर्क आना है और न्यूयॉर्क के मेयर ने कह दिया है कि वो नेतन्याहू को गिरफ्तार करने पर विचार कर रहे हैं. दरअसल, 21 नवंबर 2024 नीदरलैंड्स के हेग की International Criminal Court ने नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में युद्ध अपराध को लेकर वारंट जारी किया है.