चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. उनका स्वागत खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने किया. शी के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी अमेरिका पहुंची हैं. लेकिन, अमेरिका और चीन तक, पूरी दुनिया में हर कोई ये जानना चाहता है कि ट्रंप और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत में किन किन मुद्दों पर चर्चा हुई?