फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं. पेरिस समेत कई शहरों में 6 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे हैं. वेतन बढ़ोतरी और छात्र आंदोलन के समर्थन में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई हैं.