इजरायल में आम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और 120 सीटों वाली संसद नेसेट के लिए मतदान होने वाला है. 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले के बाद यह पहला चुनाव है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इस चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है. उनके सामने पूर्व पीएम नफ्ताली बेनेट जैसे प्रमुख विपक्षी नेता मजबूती से खड़े हैं. इजरायल में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों का बहुमत आवश्यक है. चुनावी माहौल में गाजा, हमास पर एक्शन, देश की सुरक्षा, सैन्य सेवा और न्यायिक सुधार सबसे प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं.