क्या हो जब अमेरिका या दुनिया के किसी भी देश में चुनाव कोई और लड़े, और लोगों के दिमाग में हवा कोई और भर रहा हो? सोचिए, अगर किसी राजनीतिक कैंपेन में रैलियों या भाषणों से ज्यादा खेल फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, झूठे वीडियो और गुप्त विज्ञापनों से खेला जा रहा हो और इसे अंजाम देने वाले लोग वहाँ से हजारों किलोमीटर दूर भारत में बैठकर ऑपरेट कर रहे हों? अमेरिका के मिडटर्म चुनाव सिर पर हैं और इस बीच भारतीय राजनीतिक कंसल्टेंट्स (Consultants) पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की कड़ी नज़र टिक गई है. इनका धंधा क्या है? जानते हैं, इस ग्लोबल शैडो इलेक्शन के खेल का पूरा सच.