नेपाल की आपदा में कई भारतीय परिवार उजड़ गए, सैकड़ों भारतीय लापता हैं, अब भारत में उनके परिजन इस इंतजार में हैं कि कोई तो अच्छी खबर आए कि आखिर वो लोग कहां हैं? किस हालत में हैं. आजतक ने कुछ ऐसे ही भारतीयों से बात की, जिनके परिजनों का नेपाल आपदा के चलते अब तक कोई पता नहीं चल सका है.