यमन के हुती विद्रोहियों ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एक एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराया है. इस दावे के समर्थन में विद्रोहियों के सैन्य मीडिया विंग ने एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में रात के अंधेरे आसमान में एक तेज रोशनी दिखाई देती है और उसके तुरंत बाद जमीन पर जलता हुआ मलबा नजर आता है.