रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद लगातार रूस की अर्थव्यवस्था और तेल कारोबार पर सख्ती की बात करने वाला ब्रिटेन अब खुद सवालों के घेरे में आ गया है. सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश बाजार में अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल की एंट्री जारी है. एक सरकारी दस्तावेज में दावा किया गया है कि रूस का कच्चा तेल भारत और तुर्किए में रिफाइन होने के बाद ब्रिटेन पहुंच रहा है. इससे पहले पश्चिमी देशों के नेताओं ने रूस की 'युद्ध मशीनरी' को कमजोर करने के बड़े दावे किए थे, लेकिन अब इस खुलासे के बाद ब्रिटेन की नीति पर सवाल उठने लगे हैं.