अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है और बहरीन, कुवैत पर मिसाइलों की बारिश कर दी है. ईरानी मिसाइल से कुवैत कांप उठा और अमेरिकी ठिकानों पर भी बम बरसाया गया है. अमेरिकी प्रतिबंधों से नाराज ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप को कड़े पलटवार की चेतावनी दी है. दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान में 90 ठिकानों को किया तबाह जिससे IRGC के डिफेंस सिस्टम को बड़ी चोट पहुंची है. ईरान के हमले के बाद बहरीन और कुवैत में लगातार एयर सायरन बज रहे हैं.