अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध कवरेज को लेकर अमेरिकी मीडिया पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया संस्थान और राजनीतिक विरोधी हर परिस्थिति में उनके प्रशासन को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि यदि ईरान पूरी तरह झुक भी जाए, तब भी कुछ मीडिया संगठन इसे अमेरिका की हार की तरह दिखाएंगे. ट्रंप ने इस दौरान कई प्रमुख मीडिया संस्थानों और डेमोक्रेट नेताओं पर निशाना साधते हुए कवरेज में पक्षपात का आरोप लगाया.