US ने किया घातक THAAD का सफल परीक्षण, उत्तर कोरिया को घेरने के लिए तैनाती संभव

अमेरिका ने रविवार को एक मिसाइल-इंटरसेप्टर प्रणाली का परीक्षण किया जिसे कोरियाई प्रायद्वीप में स्थापित किए जाने की उम्मीद है.

Advertisement
इसे कोरियाई प्रायद्वीप में स्थापित किए जाने की उम्मीद इसे कोरियाई प्रायद्वीप में स्थापित किए जाने की उम्मीद

अमित कुमार दुबे

  • न्यूयॉर्क,
  • 30 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

अमेरिका ने रविवार को एक मिसाइल-इंटरसेप्टर प्रणाली का परीक्षण किया जिसे कोरियाई प्रायद्वीप में स्थापित किए जाने की उम्मीद है.

‘थाड’ प्रणाली का परीक्षण उस वक्त किया गया है जब दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने अपने दूसरे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.

अमेरिकी मिसाइल रक्षा एजेंसी ने कहा कि इस परीक्षण के दौरान अलास्का में मध्यम दूरी की मिसाइल को दागा गया और फिर थाड प्रणाली ने इसका पता लगाया और रोका भी. उन्होंने कहा कि इस प्रणाली का यह 15वां परीक्षण था. थाड का मतलब ‘टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’ है.

Advertisement

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया ने शनिवार को कहा था कि उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिटक मिसाइल का परीक्षण किए जाने की वजह से वह अपने क्षेत्र में जल्द थाड की तैनाती करेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement