'जिन मर्दों ने ट्रंप को वोट किया उनसे न शादी करेंगे, न डेट...', अमेरिकी लिबरल महिलाओं का अनोखा आंदोलन

सोशल मीडिया पर अमेरिकी महिलाओं के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें महिलाएं कह रही हैं कि अगले चार साल तक ऐसे पुरुषों से दूरी बनाने जा रही हैं, जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया.

Advertisement
अमेरिका में ट्रंप की जीत से भड़कीं लिबरल महिलाएं अमेरिका में ट्रंप की जीत से भड़कीं लिबरल महिलाएं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से कई महिलाएं खुश नहीं है. यही वजह है कि इन महिलाओं ने दक्षिण कोरिया के एक फेमिनिस्ट मूवमेंट की तर्ज पर ऐसे पुरुषों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है जिन्होंने चुनाव में ट्रंप को वोट दिया. अमेरिका में इसे 4B मूवमेंट का नाम दिया गया है.

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कई महिलाओं ने ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचाने वाले पुरुषों के खिलाफ हल्ला बोला है. इस 4B मूवमेंट में शामिल महिलाओं ने ट्रंप को वोट देने वाले वाले पुरुषों का अगले चार साल तक बायकॉट कर दिया है. यानी अगले चार साल में महिलाएं इन पुरुषों को ना तो डेट करेंगे, ना ही शादी करेंगे, ना सेक्स करेंगी और ना ही उनके साथ बच्चे पैदा करेंगी. 

Advertisement

इस मूवमेंट के तहत महिलाओं से डेटिंग ऐप भी डिलीट करने को कहा जा रहा है. 

क्या था दक्षिण कोरिया का 4B मूवमेंट?

अमेरिका की इन महिलाओं ने 2010 के दशक में दक्षिण कोरिया के 4B मूवमेंट के नक्शेकदम पर चलते हुए पुरुषों का बहिष्कार किया है. कोरियाई भाषा में B का मतलब होता है नहीं. इस तरह 4B दरअसल चार No को दर्शाता है. इन चार No में पुरुषों से डेटिंग, सेक्स, मैरिज और बच्चों पर मनाही है. 

सोशल मीडिया पर अमेरिकी महिलाओं के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें महिलाएं कह रही हैं कि अगले चार साल तक ऐसे पुरुषों से दूरी बनाने जा रही हैं, जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया.

महिलाओं को ट्रंप से क्या दिक्कत है?

अमेरिका में इस बार बड़े पैमाने पर महिलाएं कमला हैरिस को जीतते देखना चाहती थी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की रेस में कमला हैरिस को हरा दिया. ट्रंप की छवि अमेरिका सहित दुनियाभर में महिला विरोधी है. उन पर महिला शोषण के दर्जनभर से ज्यादा मामले अदालतों में चल रहे हैं. वह महिलाओं को लेकर अक्सर विवादित टिप्पणी करते रहते हैं. 

Advertisement

इतना ही नहीं अमेरिका में अबॉर्शन कानून को लेकर ट्रंप के रुख से भी महिलाएं खुश नहीं हैं. ऐसे में वह चाहती थी कि ट्रंप इस बार चुनाव नहीं जीते. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »