Advertisement

US-Iran war: ईरान को एक और झटका... अमेरिका-इजरायल के हमलों में अली मोहम्मद नैनी की मौत

aajtak.in | नई दिल्ली | 20 मार्च 2026, 11:53 PM IST

US-Israel-Iran War News Updates: ईरान बनाम इजरायल-अमेरिका की जंग थमने की बजाय तेज होती जा रही है. एक तरफ जहां ईरान खाड़ी के देशों के तेल और गैस कुओं को टारगेट कर रहा है. वहीं इजरायल ने सीरिया में भी बमबारी शुरू कर दी है. आज जंग का 21वां दिन है.

कुवैत के मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर रात में ड्रोन हमलों की जानकारी मिली है. (Photo:X)

अमेरिका–ईरान युद्ध अपने 20वें दिन पूरे होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में हमले तेज हो गए हैं. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह “कहीं भी सेना तैनात करने” पर विचार नहीं कर रहे हैं. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया है कि वो यह जंग जीत रहे हैं और ईरान युद्ध में पूरी तरह तबाह हो गया है. नेतन्याहू ने कहा कि यह अभियान “जब तक आवश्यक होगा” तब तक जारी रहेगा.

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमला किया है जिससे उसे नुकसान पहुंचा है. जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि फिलहाल अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने ग्राउंड ट्रूप्स नहीं भेज रहा है. इस जंग से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: '20 दिन की जंग में ईरान की परमाणु ताकत खत्म', अटकलों के बीच लाइव आकर बोले नेतन्याहू- मैं अभी जिंदा हूं

11:11 PM (एक महीने पहले)

सऊदी अरब में बड़ी साजिश नाकाम, दो ड्रोन को सेना ने मार गिराया

Posted by :- Dheeraj

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के पूर्वी प्रांत में दो ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है. सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन ड्रोन्स को निशाना बनाया और आसमान में ही ढेर कर दिया. रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि देश की सीमाओं और तेल क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए उनकी सेना हर वक्त पूरी तरह मुस्तैद है.
 

10:35 PM (एक महीने पहले)

इराक छोड़कर भागे नाटो के सलाहकार, अब इटली से होगा ऑपरेशन

Posted by :- Dheeraj

ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के बाद नाटो ने इराक से अपना सुरक्षा सलाहकार मिशन वापस बुला लिया है. उत्तरी इराक में ब्रिटिश, फ्रांसीसी और इतालवी ठिकानों पर हुए हमलों के बाद सैकड़ों कर्मियों को यूरोप भेज दिया गया है. नाटो कमांडर जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच ने पुष्टि की कि आखिरी सैनिक तिम सैनिक शुक्रवार को रवाना हो गए. 2018 में शुरू हुआ यह मिशन अब इराक के बजाय इटली के नेपल्स से चलाया जाएगा.
 

9:34 PM (एक महीने पहले)

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों की बड़ी तैनाती

Posted by :- Dheeraj

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा सैन्य कदम उठाया है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में हजारों अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की जा रही है. युद्ध की गंभीरता को देखते हुए यूएसएस बॉक्सर और मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट को निर्धारित समय से तीन हफ्ते पहले ही अमेरिकी तट से रवाना कर दिया गया है. अमेरिका की यह घेराबंदी ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग को देखते हुए की गई है.
 

8:35 PM (एक महीने पहले)

नाटो पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सहयोगियों को बताया कायर

Posted by :- Dheeraj

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ न देने पर नाटो सहयोगियों की तीखी आलोचना की है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर उन्हें कायर करार दिया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के बिना नाटो एक कागजी शेर है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब ईरान को रोकने की बारी थी तब सब पीछे हट गए और अब तेल की बढ़ती कीमतों की शिकायत कर रहे हैं, जबकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में कोई मदद नहीं कर रहा.
 

Advertisement
7:41 PM (एक महीने पहले)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने की तैयारी में भारत के दो बड़े टैंकर

Posted by :- Dheeraj

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच समुद्र में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों से कच्चे तेल के जहाजों की आवाजाही पूरी तरह थमी हुई थी, लेकिन अब भारतीय झंडे वाले दो एलपीजी (LPG) टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते निकलने की तैयारी में हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, ये दोनों जहाज फिलहाल खाड़ी के पानी में एक जगह स्थिर खड़े हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं. आने वाले कुछ दिनों में ये टैंकर इस बेहद संवेदनशील समुद्री रास्ते को पार करेंगे.
 

7:09 PM (एक महीने पहले)

'अब कहीं सुरक्षित नहीं रहेंगे दुश्मन', ईरान की बड़ी चेतावनी

Posted by :- Dheeraj

ईरान के सैन्य प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेखरची ने साफ कहा है कि अब दुनिया का कोई भी कोना उनके दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं है. उनके मुताबिक, अब पार्क, पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल भी निशाने पर हो सकते हैं. ईरान का दावा है कि उनकी खुफिया जानकारी के आधार पर अब कहीं भी दुश्मन सुरक्षित नहीं रहेंगे.
 

6:16 PM (एक महीने पहले)

IEA की बड़ी चेतावनी, 6 महीने तक ठप रह सकती है खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई

Posted by :- Dheeraj

दुनिया पर इतिहास के सबसे गंभीर ऊर्जा संकट का खतरा मंडरा रहा है. फाइनेंशियल टाइम्स के हवाले से आईईए (IEA) प्रमुख फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई दोबारा पटरी पर लौटने में कम से कम 6 महीने का वक्त लग सकता है. सप्लाई रुकने से ग्लोबल मार्केट में बड़ी किल्लत हो सकती है.
 

5:21 PM (एक महीने पहले)

स्विस सरकार का बड़ा फैसला: अमेरिका को हथियार सप्लाई रोकी

Posted by :- Dheeraj

ईरान के साथ जारी जंग के बीच स्विट्जरलैंड ने अमेरिका को हथियारों का निर्यात रोक दिया है. स्विस सरकार ने अपनी तटस्थता की नीति का हवाला देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, युद्ध में शामिल देशों को संघर्ष के दौरान युद्ध सामग्री नहीं भेजी जा सकती. 
 

4:45 PM (एक महीने पहले)

'जंग जारी रहेगी, हम अभी भी बना रहे हैं मिसाइलें'

Posted by :- Dheeraj

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि इजरायली हमलों के बावजूद उनका मिसाइल निर्माण जारी है. आईआरजीसी प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी ने बेंजामिन नेतन्याहू के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें ईरानी सैन्य क्षमता कमजोर होने की बात कही गई थी. नैनी ने जोर देकर कहा कि यह युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक दुश्मन पूरी तरह घुटने न टेक दे.
 

Advertisement
3:57 PM (एक महीने पहले)

रियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने बढ़ाई मदद की ओर हाथ

Posted by :- Dheeraj

सऊदी अरब की राजधानी रियाद से एक दुखद खबर सामने आई है. 18 मार्च को हुई कुछ घटनाओं के कारण वहां एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है. भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वे मृतक के परिवार और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं. दूतावास ने पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी और मानवीय सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है.
 

3:35 PM (एक महीने पहले)

ईरान जंग: तेल संकट पर IEA की बड़ी चेतावनी

Posted by :- Dheeraj

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने आगाह किया है कि ईरान पर जारी इजरायल-अमेरिकी हमले के कारण वैश्विक तेल बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी आपूर्ति बाधा पैदा हो गई है. 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में जहाजों का आवागमन ठप होने से संकट गहरा गया है. इसके समाधान के लिए IEA ने सरकारों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और हाईवे पर गति सीमा 10 किमी/घंटा कम करने की अपील की है ताकि तेल की मांग पर काबू पाया जा सके.
 

2:02 PM (एक महीने पहले)

अमेरिका-इजरायल के हमलों में अली मोहम्मद नैनी की मौत: ईरान

Posted by :- Aman

ईरान ने जानकारी दी है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जनरल और प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. मौत से पहले जनरल नैनी ने बयान जारी कर कहा था कि इजरायल और अमेरिका के हमलों के बावजूद तेहरान मिसाइल बनाने में सक्षम है.

12:03 PM (एक महीने पहले)

दक्षिणी सीरिया में इजरायली सेना का हमला

Posted by :- Aman

अस-सुवैदा इलाके में द्रूज समुदाय पर हुए हमलों के जवाब में इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी सीरिया में सीरियाई शासन के सैन्य ढांचे पर कार्रवाई की है. आईडीएफ ने रात के दौरान दक्षिणी सीरिया में स्थित सीरियाई सैन्य ठिकानों में एक कमांड सेंटर और लड़ाकू उपकरणों को निशाना बनाया. यह कार्रवाई कल अस-सुवैदा क्षेत्र में द्रूज नागरिकों पर हुए हमलों के जवाब में की गई.

10:27 AM (एक महीने पहले)

कुवैत की रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक

Posted by :- Aman

कुवैत ने जानकारी दी है कि मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर रात में ड्रोन हमला हुआ, जिससे कुछ यूनिट्स में आग लग गई. KPC के अनुसार, दमकल टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ यूनिट्स को बंद कर दिया गया.

Advertisement
10:11 AM (एक महीने पहले)

ईरान पर अचानक हमला करना सरप्राइज था- डोनाल्ड ट्रंप

Posted by :- Aman

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने 1941 के पर्ल हार्बर हमले का उल्लेख किया, जिस पर प्रधानमंत्री ताकाइची कुछ असहज दिखाई दीं.

ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हालिया हमलों से पहले किसी को जानकारी नहीं दी गई क्योंकि अमेरिका सरप्राइज देना चाहता था. उन्होंने आगे कहा कि सरप्राइज के महत्व को जापान से बेहतर कौन समझ सकता है, जैसे कि पर्ल हार्बर हमले से पहले भी कोई सूचना नहीं दी गई थी.
 

10:02 AM (एक महीने पहले)

ईरान ने मोजतबा खामेनेई का ‘रेयर वीडियो’ किया जारी

Posted by :- Aman

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद से ही जंग जारी है, लेकिन अभी तक जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने मोजतबा खामेनेई का एक रेयर वीडियो जारी किया है.

यह भी पढ़ें: अटकलों के बीच ईरान ने किया मोजतबा खामेनेई का ‘रेयर वीडियो’ रिलीज

8:43 AM (एक महीने पहले)

ट्रंप को कौन बता सकता है कि क्या करना है? - बेंजामिन नेतन्याहू

Posted by :- Aman

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह दावा खारिज किया है कि उन्होंने अमेरिका को इजरायल-ईरान संघर्ष में शामिल किया है. नेतन्याहू ने कहा, “क्या सच में कोई सोचता है कि कोई राष्ट्रपति ट्रंप को बता सकता है कि उन्हें क्या करना है?”

6:14 AM (एक महीने पहले)

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने मांगे 200 अरब डॉलर, कांग्रेस की मंजूरी जरूरी

Posted by :- Kishor

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका का रक्षा विभाग (पेंटागन) अतिरिक्त फंडिंग की बड़ी मांग लेकर सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, पेंटागन ने इस युद्ध से जुड़े खर्चों के लिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि की मांग की है. यह प्रस्ताव व्हाइट हाउस को भेजा गया है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला अमेरिकी कांग्रेस को लेना होगा, क्योंकि नए फंड को मंजूरी देना उसी के अधिकार क्षेत्र में आता है. इतनी बड़ी राशि की मांग पर कांग्रेस में सवाल उठना तय माना जा रहा है.

5:28 AM (एक महीने पहले)

मिसाइल हमले से हुए नुकसान की मरम्मत में 5 साल तक का समय लग सकता है: कतर

Posted by :- Kishor

ईरान युद्ध के बीच कतर ने कहा है कि रास लाफान एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) संयंत्र पर ईरानी मिसाइल हमले से हुए नुकसान की मरम्मत करने में करीब 5 साल तक का समय लग सकता है. कतर एनर्जी ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले से दुनिया के सबसे अहम गैस निर्यात केंद्रों में से एक की गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं. कंपनी के मुताबिक, हमले के बाद एलएनजी निर्यात में करीब 17% की गिरावट आई है. इसकी वजह से कतर को हर साल लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Advertisement
5:19 AM (एक महीने पहले)

रजा पहलवी ने पांच लोगों की मौत की सजा को बताया शहादत

Posted by :- Kishor

पांच लोगों को मौत की सजा देने पर ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आज, ताज़ा हिंसक कार्रवाई में, इस क्रूर शासन ने ईरान के पांच और बेटों की जान ले ली. सालेह मोहम्मदी, सईद दावूदी, मेहदी गासेमी, दानियाल केरामती और मोहसिन अज़ीमनिया अब उन ईरानी नायकों की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.'
 

4:52 AM (एक महीने पहले)

कतर ने खारिज किया ईरान का दावा

Posted by :- Kishor

कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने कहा कि क़तर ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया है कि खाड़ी देश में गैस सुविधाओं पर किए गए हमले अमेरिकी हितों या ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे. उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यवश, ईरान लगातार यह दावा करता रहा है कि ये हमले क़तर और क्षेत्र के अन्य देशों में अमेरिकी हितों या ठिकानों को निशाना बनाते हैं. इन दावों को हम पूरी तरह खारिज करते हैं और इन्हें किसी भी आधार पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.”

4:25 AM (एक महीने पहले)

मिसाइल हमलों से LNG क्षमता 17% घटी: कतर

Posted by :- Kishor

कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमलों से देश की 17% एलएनजी क्षमता प्रभावित हुई है. इससे सालाना $20 बिलियन के राजस्व का नुकसान होगा और मरम्मत में 5 साल तक का समय लगेगा. कतर अब कई देशों को होने वाली आपूर्ति पर 'फोर्स मेज्योर' घोषित करेगा, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में संकट पैदा हो सकता है.

4:24 AM (एक महीने पहले)

ईरान के खिलाफ एकजुट हुआ यूरोपीय संघ

Posted by :- Kishor

यूरोपीय परिषद  ने ईरान और क्षेत्रीय संघर्ष पर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक बयान जारी किया है. ईयू नेताओं के शिखर सम्मेलन के बाद जारी इस बयान में ईरान द्वारा क्षेत्र के देशों पर किए गए अंधाधुंध सैन्य हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की गई है. यूरोपीय परिषद ने प्रभावित देशों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए ऊर्जा और जल सुविधाओं जैसे नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमलों को तुरंत रोकने का आह्वान किया है.

4:21 AM (एक महीने पहले)

UAE की बड़ी स्ट्राइक का दावा

Posted by :- Kishor

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक बड़े सुरक्षा अभियान के तहत एक 'आतंकवादी नेटवर्क' को ध्वस्त करने का दावा किया है. यूएई के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह और ईरान द्वारा वित्तपोषित (Funded) और निर्देशित किया जा रहा था.