Russia- Ukraine War: अस्पताल में घायल यूक्रेनी सैनिकों से जेलेंस्की ने की मुलाकात, बोले- ठीक हो जाओ दोस्तों

यूक्रेन पर रूस के ताबड़ तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच पता चला है कि अब यूक्रेन और रूस में युद्ध रोकने को लेकर चौथे दौर की बैठक 14-15 मार्च को हो सकती है. इस बीच देश के लिए लड़ रहे कई यूक्रेनी सैनिक घायल हालत में अस्पतालों में हैं.

Advertisement
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की वलोडिमिर ज़ेलेंस्की

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST
  • घायल हैं कई यूक्रेनी सैनिक
  • यूक्रेनी सैनिकों से ज़ेलेंस्की ने की मुलाकात

रूस के यूक्रेन पर हमले को लगभग 20 दिन होने जा रहे हैं, लेकिन शांति के कोई संकेत नहीं दिख रहे. इस बीच देश के लिए लड़ रहे कई यूक्रेनी सैनिक घायल हालत में अस्पतालों में हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अस्पताल में  घायल हालत में भर्ती यूक्रेन के रक्षकों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट किया- "दोस्तों, जल्दी ठीक हो जाओ. मुझे विश्वास है कि आपके काम के लिए सबसे अच्छा उपहार हमारी जीत होगी! " इन सैनिकों के साथ ज़ेलेंस्की की मुलाकात की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं.  

Advertisement

आज ही यूक्रेन पर रूस के हमलों में एक विदेशी पत्रकार की मौत हो गई. एक अन्य विदेशी पत्रकार को इलाज के लिए ओखमतदित अस्पताल ले जाया गया. यूक्रेन की सांसद इन्ना सोवसुन ने कहा कि वो (रूसी) पत्रकारों, डॉक्टरों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, नागरिकों पर गोलियां चलाते हैं. यह पूरी सभ्य दुनिया के खिलाफ युद्ध है. मालूम हो कि रूस ने यूक्रेन के एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर भी 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलों दागी हैं, जिनमें 35 से ज्यादा लोगों से मौत हो गई. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »