पाकिस्तान में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 39 लोगों की मौत

पाकिस्तान के मीडिया रिपोर्ट्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में सोमवार को आए भीषण तूफान और बारिश के कारण 39 लोगों की मौत हो गई और 135 अन्य लोग घायल हो गए. खैबर-पख्तूनवा में 13, बलूचिस्तान में 11, पंजाब में 10 और सिंध में 5 लोगों की मौत हुई है.

Advertisement
तूफान से पाकिस्तान के कई इलाकों में तबाही(File Photo) तूफान से पाकिस्तान के कई इलाकों में तबाही(File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को आए भीषण तूफान और बारिश में  पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 135 अन्य लोग घायल हो गए. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि खैबर-पख्तूनवा में 13, बलूचिस्तान में 11, पंजाब में 10 और सिंध में पांच लोगों की मौत हुई है.

Advertisement

पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक देश के पश्चिमी, मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है. साथ ही कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ है. पंजाब में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई जिसके कारण प्राधिकारियों ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया. प्रांत के अलग- अलग इलाकों में आई बाढ़ से मंगलवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

इसके अलावा खैबर पख्तनूख्वा प्रांत की चित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं राज्य के अन्य इलाकों में 10 और लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि बलूचिस्तान के क्वेटा, ग्वादर, चगई, हरनाई, दुकी, जेवानी, जाफराबाद, कोहलू, सिबी, बरखान, चमन और अन्य जिलों में बाढ़ आने से सड़क संपर्क टूट गया है.अधिकारियों के अनुसार कराची में आंधी के कारण दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, चार मछुआरे लापता हो गए और 12 अन्य लोग घायल हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »