काबुल में रक्षा मंत्रालय भवन के पास आत्मघाती बम हमला, 13 की मौत

काबुल के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने कहा,यह हमला है, कई हताहत हुए हैं. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दावलात वजीरी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर हमले के समय पैदल आया था.

Advertisement
काबुल में रक्षा मंत्रालय भवन के पास आत्मघाती बम हमला काबुल में रक्षा मंत्रालय भवन के पास आत्मघाती बम हमला

सना जैदी

  • काबुल,
  • 28 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रक्षा मंत्रालय भवन के समीप शनिवार को एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया जिससे कई लोग हताहत हुए. उससे कुछ घंटे पहले अफगानिस्तान के अशांत पूर्वी क्षेत्र में एक हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी.

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अफगानिस्तान में तालिबान के लंबे समय से चल रहे रक्तरंजित करने को लेकर फिर वार्ता शुरू करने के लिए अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान और अमेरिका ने कोशिशें की हैं.

Advertisement

काबुल के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने कहा, 'यह हमला है, कई हताहत हुए हैं.' हालांकि रहीमी ने यह नहीं बताया कि इस हमले में कितने लोग मारे गए और कितने घायल हुए. के प्रवक्ता दावलात वजीरी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर हमले के समय पैदल आया था. हमला स्थल पर बड़ी संख्या में एम्बुलेंस पहुंची. पुलिस और सेना ने इलाके को घेर लिया.

वैसे तत्काल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन तालिबान आतंकवादी के पश्चिम समर्थित प्रशासन को उखाड़ फेंकने के अपने अभियान के तहत सरकारी, सैन्य और पुलिस को निशाने पर लेते रहे हैं. शनिवार को ही उससे पहले अशांत प्रांत कुनार के असादाबाद में एक बाजार में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की जान चली गई और कम से कम 40 लोग घायल हुए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »