दक्षिण कोरिया की नौसेना ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देने के लिए किया बड़ा ‘लाइव फायर’ अभ्यास

उत्तर कोरिया के अब तक के सबसे बड़े परमाणु परीक्षण के दो दिन बाद दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी. दक्षिण कोरिया की नौसेना ने उत्तर कोरिया को समुद्र में उकसावे वाली कोई कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी देते हुए बड़ा ‘लाइव फायर’अभ्यास किया.

Advertisement
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन

केशवानंद धर दुबे / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

उत्तर कोरिया के अब तक के सबसे बड़े परमाणु परीक्षण के दो दिन बाद दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी. दक्षिण कोरिया की नौसेना ने उत्तर कोरिया को समुद्र में उकसावे वाली कोई कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी देते हुए बड़ा ‘लाइव फायर’अभ्यास किया.

इन संसाधनों का किया इस्तेमाल

नौसेना ने एक बयान में बताया कि पूर्वी सागर (जापान सागर) में किए गए इस अभ्यास में 2500 टन वजनी फ्रिगेट गैंगवान, 1000 टन का एक गश्ती जहाज और 400 टन वजनी निर्देशित मिसाइल पोतों सहित अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया.   

Advertisement

दुश्मन के खिलाफ करेंगे तत्काल कार्रवाई

13 वे मैरीटाइम बैटल ग्रुप के कमांडर कैप्टन चोई यांग चान ने एक बयान में कहा, ‘यदि दुश्मन पानी के ऊपर या अंदर उकसावे की कोई कार्रवाई करता है तो हम उसे समुद्र में डुबोने के लिए तत्काल जवाबी कार्रवाई करेंगे.’दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थल पर कई बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी.

बता दें कि उत्तर कोरिया ने रविवार को अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया था. उसका दावा है कि यह हाइड्रोजन बम था जिसका लंबी दूरी की मिसाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है.

पेलोड सीमा हटाने पर सहमति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के नेता मून जे इन ने फोन पर की. इस बातचीत में ट्रंप ने दक्षिण कोरिया की मिसाइलों में पेलोड सीमा हटाने पर सहमति जताई. वर्ष 2001 में हुए द्विपक्षीय समझौते के अनुसार पेलोड सीमा 500 किलोग्राम तय की गई थी.

Advertisement

सैन्य हथियार की बिक्री की मंजूरी

व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार ट्रंप ने कहा कि वह ‘ को कई अरब डालर के सैन्य हथियार एवं उपकरण की’बिक्री की मंजूरी देने के इच्छुक हैं. बता दें कि दो समेत उत्तर कोरिया के कई मिसाइल परीक्षणों के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »