ब्रसेल्स में पकड़ा गया पेरिस हमलों का संदिग्ध अब्दुस्सलाम: फ्रांसीसी पुलिस

फ्रांसीसी पुलिस के अनुसार बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के पास मोलेनबीक इलाके में की गई छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों ने यह नहीं बताया कि इनमें से कौन अब्दुस्सलाम है.

Advertisement
पेरिस हमलों का संदिग्ध अब्दुस्सलाम पेरिस हमलों का संदिग्ध अब्दुस्सलाम

सना जैदी

  • ब्रसेल्स,
  • 19 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

पेरिस आतंकी हमले का मुख्य संदिग्ध सलाह अब्दुस्सलाम शुक्रवार को ब्रसेल्स में पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ा गया. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस छापेमारी के दौरान अब्दुस्सलाम घायल तो नहीं हुआ है.

वह बीते 13 नवंबर को पेरिस में हुए आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है. इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी. इसमें 130 लोग मारे गए थे. फ्रांसीसी पुलिस के अनुसार ब्रसेल्स के पास मोलेनबीक इलाके में की गई छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों ने यह नहीं बताया कि इनमें से कौन अब्दुस्सलाम है.

Advertisement

गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले जांचकर्ताओं को के इस संदिग्ध का फिंगरप्रिंट ब्रसेल्स के एक अपार्टमेंट में मिला जहां इस हफ्ते छापा मारा गया था. वह नवंबर से फरार था. पिछले साल 13 नवंबर के आतंकवादी हमले के बाद अब्दुस्सलाम पेरिस से भाग गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »